Monday, February 11, 2019

कमजोर संकेतों से हाजिर में चना नरम

*कमजोर संकेतों से हाजिर में चना नरम*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - दालों में मीलों की सुस्त मांग, देश में पर्याप्त चने का स्टॉक, नई फसल की बढाती आवक और वायदा में कमजोरी के कारण देश के अधिकाँश बाजारों में आज चना में सुस्त कारोबार देखा गया।

दिल्ली में चना जहां घटकर 4350 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, वही इंदौर और बीकानेर में भी चना 25 रुपये की गिरावट के साथ 4200-4225 और 4150 रुपये रहा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी 25 रुपये घटकर 4425 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

चना में गिरावट का मुख्य कारण दालों में सुस्त ग्राहकी बताई जा रही है। इसके साथ-साथ बाजार में पैसे की तंगी का भी सामना करना पड़ रहे।

आज देश की प्रमुख 22 मंडियों में चना की कुल आवक 2640 टन रिकॉर्ड की गई, जोकि शुक्रवार के 2250 टन की टूना में अधिक रहा।

*AGRI WORLD HELPLINE: 8652516385*
चना मार्च वायदा पिछले सप्ताह 1% बढ़कर बंद हुआ, पर आज 1% की अधिक की गिरावट के बाद भाव फिर वहीं पहुँच गए। मार्च वायदा 1%, या 43 रुपये घटकर 4230 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

खामगाव के एक चना दाल मिलर ने बताया की दालों में मांग पिछले कुछ दिनों से बेहद कम है। लोग सिमित खरीदी कर रहे हैं और पैसे को भुगतान भी सही समय पर नहीं हो रहा है।

पिछले हफ्ते चना वायदा में कुछ उछाल बना था लोग पूछपरख कर रहे थे पर आज की गिरावट के बाद वो भी गायब है। 

जानकारों के अनुसार नया चना का प्रेशर बढ़ रहा है और नाफेड के बिकवाली का भी ऐसे में चना के भाव में गिरावट कुछ और गिरावट बने तो अचरज की बात नहीं।

एग्री वर्ल्ड ने देश के चना उत्पादक राज्यों में कई लोगों से बात की तो पाया की महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चना का उत्पादन कम होना लगभग तय है, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पिछले वर्ष जितना चना दे देंगे।

चने की फसल के लिए फिलहाल मौसम सभी जगह अनुकूल है। 

नाफेड के पास अभी भी 20 लाख टन से अधिक चना का स्टॉक है, जोकि मीलों की मांग पूर्ति करता रहेगा।

*AGRI WORLD HELPLINE: 8652516385/9930364115*

NAFED CHANA TENDER BID RATE - FEB 11


Sunday, February 10, 2019

बर्मा में उड़द में खासी गिरावट

*AGRI WORLD (MUMBAI)*

*BURMA PULSES  OPEN - *CNF $/MT*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड) -* कस्टम द्वारा चेन्नई और कोलकाता पोर्ट पर प्रतिबंधित दलहनों की खेप नहीं छोड़ने के आदेश देने के बाद आयात रुकने की संभावना से बर्मा में उड़द में खासी गिरावट। जानकारों के अनुसार बर्मा में बिकवाल हावी होने की संभावना से भाव में कुछ और गिरावट से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार आयात प्रतिबन्ध यदि सही ढंग से लागू हुआ तो घरेलु बाजारों में उड़द को सपोर्ट मिलेगा।

LEMON 2019: 600 (-10)
LEMON OLD: 540 (-25)

URAD FAQ: 440 (-20)
URAD SQ: 540 (-40)

KABULI V2: 610
HOLLAN: 610

*हेल्पलाइन: 8652516385/9930364115*

*साफ़ मौसम और पर्याप्त स्टॉक से चना वायदा लुढ़का *

*साफ़ मौसम और पर्याप्त स्टॉक से चना वायदा लुढ़का *

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - चना वायदा में आज तेज गिरावट देखने को मिल रहा है। मार्च वायदा 23 रुपए की गिरावट के साथ 4250 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार करता देखा गया, वहीँ अप्रैल का वायदा 26 रुपये घटकर 4280 पर कारोबार कर रहा था।

चना वायदा पिछले सप्ताह लगभग 1% की तेजी देखी गई थी। तेजी का कारण नाफेड द्वारा बल्क टेंडर के पास नहीं होना रहा था। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने चना उत्पादक राज्यों में ओले और बारिश के पूर्वानुमान से भी तेजी को बल मिला था।

*HELPLINE: 8652516385/9930364115*
जानकारों की माने तो चना में अभी वर्तमान स्तर पर खरीदी से बचना चाहिए क्योंकि नाफेड के पास काफी स्टॉक मौजूद है। देसी चना की आवक भी धीरे धीरे बढ़ने से भाव पर कुछ दबाव देखने को मिलेगा। अभी चना दाल में मांग भी औसत बताई जा रही है।

चना उत्पादक राज्यों में यदि मौसम साफ़ रहता है तो फिलहाल भाव में तेजी की संभावना कम ही है, हालांकि भाव में आगे रिकवरी आने की संभावना अधिक है क्योंकि इस वर्ष देश में चना का उत्पादन कमजोर होने के साथ ऑस्ट्रेलिया में फसल बेहद कम है। मटर के आयात पर पाबन्दी होने और महँगा भाव की वजह से चना की खपत बढ़ने का अनुमान है, जो निचले स्तरों पर चना को सपोर्ट प्रदान कर सकता है। हालांकि अभी चना में गिरावट की जगह देखी जा रही है।

*HELPLINE: 8652516385/9930364115*

सम्पूर्ण भारत का 11 फरवरी 2019 का मौसम पूर्वानुमान - स्काईमेट

सम्पूर्ण भारत का 11 फरवरी 2019 का मौसम पूर्वानुमान - स्काईमेट

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर भारी वर्षा हुई।

उत्तरपश्चिमी भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और आंतरिक तमिलनाडु पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

बाकी भागों में शुष्क मौसम बना रहा।

मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के तापमान गिरें। 

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

HELPLINE: 8652516385/9930364115

*उड़द का भविष्य सरकार, मद्रास हाई कोर्ट पर निर्भर*


*उड़द का भविष्य सरकार, मद्रास हाई कोर्ट पर निर्भर*
*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - मद्रास हाई कोर्ट द्वारा ताजा स्टे आर्डर देने के बाद उपजे घबराहट भरे माहौल के बीच उड़द के भाव में पिछले सप्ताह गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई में उड़द FAQ का भाव 100 रुपये घटकर 4450 रुपये प्रति क्विंटल शनिवार को रहा।
उड़द के भाव में सप्ताह के शुरुआत में कुछ मजबूती मिली पर मद्रास हाई कोर्ट द्वारा कुछ कारोबारियों को ताजा स्टे आर्डर देने के बाद से बिकवाली का दबाव देखा गया। इसके साथ-साथ एक खबर और आई की कोलकाता पोर्ट पर दलहन की खेप को 125% बंद गारंटी देने के बाद छोड़ा जा रहा है, जिसके बाद बाजार का सेंटीमेंट और खराब हो गया।
हालांकि प्राप्त सूचना के अनुसार कस्टम विभाग ने नोट जारी कर कोलकाता और चेन्नई पोर्ट पर प्रतिबंधित दालों को क्लीयरिंग करने से मना कर दिया है।

*HELPLINE: 8652516385/9930364115*
यदि आयात प्रतिबन्ध को सही ढंग से लागू किया गया और चेन्नई-कोलकाता पर पड़े दलहन की खेप को छोड़ा नहीं जाता तो कमजोर घरेलु उत्पादन के कारण उड़द के भाव को इस सप्ताह कुछ सहारा जरूर मिल सकता है।
मांग में सुधार की उम्मीद है हालांकि अभी बर्मा से कोई नया सौदा नहीं हो रहा है जिस वजह से भाव एफएक्यू 465 डॉलर व एसक्यू 585 डॉलर प्रति टन रहे। फिलहाल बड़ी मंदी की गुंजाईश नहीं है।
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश देश में उड़द उत्पादन में अग्रणी है पर इस वर्ष उत्पादन और आवक बहुत कमजोर है।

*HELPLINE: 8652516385/9930364115*
उड़द में काफी छोटे-बड़े स्टॉकिस्ट ने स्टॉक किया है और अब वे भाव बढ़ने का इंतज़ार कर रहे है, फिलहाल अधिकतर लोगो के पास उड़द ऊँचे भाव का है और वे वर्तमान भाव पर बेचने में इच्छुक नहीं है।
अभी फिलहाल चेन्नई में फॉरवर्ड में हुए सौदों का निपटान हो रहा है। जिन्होंने उड़द फॉरवर्ड में बेचा था चेन्नई गोदाम में पड़े माल निकालकर डिलीवरी दे रहे हैं। एक बार फॉरवर्ड सौदों का निपटान हो जाता है और सरकार कड़ाई से आयात प्रतिबन्ध को लागु करती है तो जानकारों का मानना है की भाव में कुछ सकारत्मक रुख बनने की संभावना है।
मुंबई के वाशी दलहन बाजार में बीकानेर की ब्रांडेड उड़द दाल 6,200-6,400 रुपये प्रति क्विंटल बोला जा रहा है।। तिरंगा ब्रांड की उड़द दाल का भाव 6,600, जबकि जलगांव का परिवार ब्रांड 6,500 रहा।
*निष्कर्ष*
उड़द का भविष्य सरकार, डीजीएफटी और कस्टम की नीतियों के साथ साथ मद्रास हाई कोर्ट के निर्णय पर काफी कुछ निर्भर रहेगा। यदि उड़द के आयात पर पाबन्दी सही तरीके से लागु होती है तो निश्चित तौर पर भाव को कुछ सहारा मिलेगा।

*HELPLINE: 8652516385/9930364115*

Jump in arrival of pulses, dal mills begin stocking 

https://m.timesofindia.com/city/indore/dal-mills-feb-5-jump-in-arrival-of-pulses-dal-mills-begin-stocking/articleshow/67920900.cms

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...