Monday, August 5, 2019

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-175 रुपये और कोलकाता में 100 रुपये रहा मजबूत। एग्री वर्ल्ड ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट (28 जुलाई) में सप्लाई-डिमांड में अंतर होने का हवाला देते हुए भाव में मजबूती का माहौल बने रहने की संभावना जताई थी। 

कनाडा से एक जहाज मटर का मुंद्रा पोर्ट पर (B10 टर्मिनल) पर पिछले सप्ताह आया था और उसमे 54613.334 टन के आसपास मटर है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग मटर को खाली करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्र ने बताया की पहले यह जहाज काकीनाडा पोर्ट पर गया था लेकिन उसे वह मटर खाली करने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद वह मुंद्रा पोर्ट का रुख किया। मुंद्रा पोर्ट की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस जहाज के जाने (DEPARTURE) की तारीख 9 अगस्त है। 

हालांकि ऐसा अंदेशा जताया जा रहा था की चना का भाव मटर के मुकाबले सस्ता होने के कारण मटर की खपत घटेगी और ऐसा कुछ हद तक हुआ भी है लेकिन फिर भी मटर की कमी बड़े पैमाने पर है। दरअसल भारत पहले 25-30 लाख टन तक मटर आयात करता था जो आयात प्रतिबन्ध (105 लाख टन प्रति वर्ष) के कारण अब सिमट गई है। देश में मटर का जो उत्पादन होता है वह खपत मांग से काफी कम है।

सरकार ने मटर का आयात कोटा भी जारी नहीं कर रहा क्योंकि वित्त वर्ष 2019-20 में तय मात्रा 1.5 लाख टन प्रति वर्ष से अधिक माल चुका है (ऊपर चार्ट देखें)।

मटर की कमी बनी हुई है और इसलिए ऊँचे भाव पर भी मांग है और सप्लाई-डिमांड के अंतर को देखते हुए मटर का भविष्य उज्वल रहने की संभावना है।

AGRI WORLD 8652516385/9930364115

*तुअर और चना में आज हुए उतार चढ़ाव के रिपोर्ट*

AGRI WORLD MUMBAI
तुअर
आज मुंबई में लेमन तुअर रहा स्थिर, लेकिन शाम के कारोबार में पूछपरख अच्छी दिखी। देश के घरेलु मंडियों में तुअर में आज मिश्रित रुख रहा। लातूर, अकोला और नागपुर में तुअर 25-50 रुपये रहा कमजोर। अन्य बाजारों में स्थिर कारोबार। मंडियों में आवक कमजोर और निचे भाव में बिकवाल दबाव नहीं।
क्या करें: वर्तमान भाव पर तुअर को सपोर्ट मिलने की संभावना; हालांकि 25-50 की गिरावट से इंकार नहीं।

AGRI WORLD 8652516385/9930364115
चना
जैसा की एग्री वर्ल्ड हाल के समय में लगातार बताता आ रहा है की चना में निचे भाव में बिकवाली दबाव नहीं और कारोबार में सुधार हो रहा है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मांग में बढ़त की उम्मीद बन रही। हालांकि मंदड़िये वायदा में सक्रियता बनाये हुए हैं, लेकिन मांग हो देखते हुए इन भाव से वायदा को दबाने के लिए उन्हें अधिक जोर लगाना पड़ सकता है। मटर में जोरदार तेजी का लाभ भी चना को सपोर्ट कर सकता है।
क्या करें: वर्तमान स्तरों से चना में सुधार की संभावना बन रही है। हालांकि कारोबारियों को वायदा और नाफेड के बिक्री टेंडर पर नजर रखनी चाहिए।



AGRI WORLD 8652516385/9930364115

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...