Monday, August 5, 2019

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-175 रुपये और कोलकाता में 100 रुपये रहा मजबूत। एग्री वर्ल्ड ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट (28 जुलाई) में सप्लाई-डिमांड में अंतर होने का हवाला देते हुए भाव में मजबूती का माहौल बने रहने की संभावना जताई थी। 

कनाडा से एक जहाज मटर का मुंद्रा पोर्ट पर (B10 टर्मिनल) पर पिछले सप्ताह आया था और उसमे 54613.334 टन के आसपास मटर है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग मटर को खाली करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्र ने बताया की पहले यह जहाज काकीनाडा पोर्ट पर गया था लेकिन उसे वह मटर खाली करने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद वह मुंद्रा पोर्ट का रुख किया। मुंद्रा पोर्ट की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस जहाज के जाने (DEPARTURE) की तारीख 9 अगस्त है। 

हालांकि ऐसा अंदेशा जताया जा रहा था की चना का भाव मटर के मुकाबले सस्ता होने के कारण मटर की खपत घटेगी और ऐसा कुछ हद तक हुआ भी है लेकिन फिर भी मटर की कमी बड़े पैमाने पर है। दरअसल भारत पहले 25-30 लाख टन तक मटर आयात करता था जो आयात प्रतिबन्ध (105 लाख टन प्रति वर्ष) के कारण अब सिमट गई है। देश में मटर का जो उत्पादन होता है वह खपत मांग से काफी कम है।

सरकार ने मटर का आयात कोटा भी जारी नहीं कर रहा क्योंकि वित्त वर्ष 2019-20 में तय मात्रा 1.5 लाख टन प्रति वर्ष से अधिक माल चुका है (ऊपर चार्ट देखें)।

मटर की कमी बनी हुई है और इसलिए ऊँचे भाव पर भी मांग है और सप्लाई-डिमांड के अंतर को देखते हुए मटर का भविष्य उज्वल रहने की संभावना है।

AGRI WORLD 8652516385/9930364115

*तुअर और चना में आज हुए उतार चढ़ाव के रिपोर्ट*

AGRI WORLD MUMBAI
तुअर
आज मुंबई में लेमन तुअर रहा स्थिर, लेकिन शाम के कारोबार में पूछपरख अच्छी दिखी। देश के घरेलु मंडियों में तुअर में आज मिश्रित रुख रहा। लातूर, अकोला और नागपुर में तुअर 25-50 रुपये रहा कमजोर। अन्य बाजारों में स्थिर कारोबार। मंडियों में आवक कमजोर और निचे भाव में बिकवाल दबाव नहीं।
क्या करें: वर्तमान भाव पर तुअर को सपोर्ट मिलने की संभावना; हालांकि 25-50 की गिरावट से इंकार नहीं।

AGRI WORLD 8652516385/9930364115
चना
जैसा की एग्री वर्ल्ड हाल के समय में लगातार बताता आ रहा है की चना में निचे भाव में बिकवाली दबाव नहीं और कारोबार में सुधार हो रहा है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मांग में बढ़त की उम्मीद बन रही। हालांकि मंदड़िये वायदा में सक्रियता बनाये हुए हैं, लेकिन मांग हो देखते हुए इन भाव से वायदा को दबाने के लिए उन्हें अधिक जोर लगाना पड़ सकता है। मटर में जोरदार तेजी का लाभ भी चना को सपोर्ट कर सकता है।
क्या करें: वर्तमान स्तरों से चना में सुधार की संभावना बन रही है। हालांकि कारोबारियों को वायदा और नाफेड के बिक्री टेंडर पर नजर रखनी चाहिए।



AGRI WORLD 8652516385/9930364115

Sunday, May 26, 2019

दिल्ली में चना की आवक आज बढ़कर 65-70 मोटर

AGRI WORLD MUMBAI

👉दिल्ली में चना की आवक आज बढ़कर 65-70 मोटर

👉शनिवार की तुलना में चना की आवक 5-10 मोटर अधिक है

👉शनिवार को दिल्ली में राजस्थान और एमपी चना 4675 और 4625 पर बंद

👉अधिक आवक और सीमित मांग के कारण चना आज स्थिर से कमजोर रह सकता है

AGRI WORLD 8652516385/9930364115

विषुवत रेखा के पास प्रतिकूल माहौल के कारण मॉनसून में देरी

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में  विषुवत रेखा के इर्द-गिर्द प्रतिकूल माहौल के कारण मॉनसून में देरी हो रही है।
AGRI WORLD MUMBAI
ध्यान रहे की मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में  विगत 18 मई को ही पहुँच गया था। लेकिन उसके बाद से अब तक समग्र एरिया कवर नही कर पाया।
AGRI WORLD MUMBAI
सरकारी मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की चाल कुछ अनुकूल होगी और वह दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों पर भी छा जाएगा। साथ ही अंडमान द्वीप और  उत्तरी अंडमान के समुद्र को भी मॉनसून घेर लेगा। उम्मीद है कि निर्धारित समय के पॉंच दिन की देरी के बाद आगामी 6 जून को केरल पर भी मॉनसून छा जाएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून को अरब सागर से खिंचाव अभी मिलना बाकी है।
AGRI WORLD MUMBAI
IMD के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा का कहना है कि अरब सागर में विषुवत रेखा के आरपार की मॉनसून की रफ्तार में कमी है इसकी वजह।

AGRI WORLD 8652516385/9930364115

Friday, May 24, 2019

नाफेड के पास अब चना का कुल स्टॉक 21.77 लाख टन


बंगाल की खाड़ी में मॉनसून कमजोर हुआ - थाईलैंड मौसम विभाग


दिल्ली में चना की आवक में आज दूसरे दिन बढ़त

*🙏AGRI WORLD MUMBAI🙏*

*👉दिल्ली में चना की आवक में आज दूसरे दिन बढ़त*

*👉दिल्ली में आज चना की आवक 60-65 मोटर दर्ज*

*👉आवक कल के 45-50 मोटर के मुकाबले 15-20 मोटर अधिक*

*👉दिल्ली में चना के भाव कल 4750 (राजस्थान) और 4700 (एमपी) पर बंद*

*👉आज भी दिल्ली में चना के भाव स्थिर कल वाले ही बोले जा रहे है, कारोबार नहीं हुआ है*

*👉चना वायदा में इस सप्ताह गिरावट के रुख से खरीदी मांग कमजोर रही*

*AGRI WORLD 8652516385/9930364115*

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...