Monday, March 11, 2019

तुअर के भाव में सुधार; कुछ और बढ़त संभव

तुअर के भाव में सुधार; कुछ और बढ़त संभव मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - तुअर के भाव आज देश के अधिकांश मंडियों में मजबूती का रुख देखा गया। महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बाजार में ताजा पूछपरख निकलने से भाव में तेजी दर्ज की गई। AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115 मुंबई में लेमन तुअर के भाव आज 50 रुपये ऊपर 4725-4750 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि दिल्ली में 75 रुपये बढ़कर 5000 रुपये प्रति क्विंटल बोले जा रहे थे। आज देश के मुख्य उत्पादक बाजारों में तुअर और तुअर दाल में मांग अच्छी देखी जा रही थी। कारोबारियों के अनुसार तुअर के भाव इस सप्ताह कुछ सुधार होने की संभावना है। एक तो मंडियों में तुअर की आवक कमजोर है और दुसरा होली त्यौहार की मांग निकलने की भी संभावना है। AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115 कुछ कारोबारियों के अनुसार तुअर में आज मांग तो अच्छी थी पर सामने मंडियों में आवक कमजोर थी। कई दाल बनाने के क्षेत्रों में मिलर्स पुरानी तुअर ही चला रहे हैं जोकि भाव में सस्ती और क्वालिटी में अच्छी है, जबकि नए में क्वालिटी और भाव दोनों मिलर्स के पड़ते में नहीं है फिलहाल जोकि ऊपरी स्तर पर दबाव बना सकता है।
कुछ विशेषज्ञों को मानना है एक बार पुरानी तुअर मिलर्स के पास खप जाएगी तो वे मंडियों में खरीदी करने आएंगे और तब भाव में सुधार की अच्छी गुंजाइश बनेगी, बशर्ते नाफेड अपना स्टॉक बेचने में जल्दबाजी न करें।

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...