सम्पूर्ण भारत का 11 फरवरी 2019 का मौसम पूर्वानुमान - स्काईमेट
मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई।
दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर भारी वर्षा हुई।
उत्तरपश्चिमी भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और आंतरिक तमिलनाडु पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।
बाकी भागों में शुष्क मौसम बना रहा।
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के तापमान गिरें।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
HELPLINE: 8652516385/9930364115
No comments:
Post a Comment