मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई और चेन्नई दलहन बाजार में उड़द के भाव में गिरावट आज भी जारी रही।
चेन्नई में आज उड़द के भाव में तेज गिरावट देखी गई, जबकि मुंबई में भी बर्मा उड़द में कमजोर कारोबार होता देखा गया।
चेन्नई में उड़द (FAQ) और (SQ) के भाव 75 रुपये और 100 रुपये घटकर 3875 रुपये प्रति क्विंटल और 4800 रहा।
AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115
मुंबई में उड़द (FAQ) का भाव आज 25 रुपये घटकर 4000 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
उड़द के भाव में गिरावट का मुख्य कारण पैसों की तंगी के कारण बिकवाली दबाव है। इसके साथ साथ नए वित्त वर्ष (2019-20) में 1.5 लाख टन आयात होने की संभावना से भी लेवाल शांत है।
चेन्नई बंदरगाह पर प्रतिबंधित दलहनों की खेप छूटने से भी उड़द के भाव में गिरावट बन रही है।
जानकारों की माने तो उड़द के भाव कही भी सपोर्ट नहीं लेते दिख रहे। वर्तमान भाव में कारोबारियों और आयातकों को काफी नुकसान हो रहा है।
AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115
No comments:
Post a Comment