Thursday, April 4, 2019

मद्रास हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में उड़द, तुअर, मसूर और मटर तेज बंद

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मद्रास हाई कोर्ट द्वारा आयातकों की याचिका ख़ारिज करने और डीजीएफटी को आयात प्रतिबन्ध लगाने पर सही ठहराए जाने के फैसले के बाद आज मुंबई में तुअर, खासकर उड़द में जोरदार तेजी देखी जा रही है|

बर्मा उड़द (FAQ) के भाव मुंबई में 125 रुपये उछलकर बंद हुए, जबकि तुअर भी 50 रुपये तेज बंद हुआ| मसूर और मटर में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई|

AGRI WORLD 8652516385/9930364115
एग्री वर्ल्ड मुंबई ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले की खबर बाजार में पहुंचाई थी|

अब चूँकि चेन्नई पोर्ट पर उड़द की खेप अटक गई है और बर्मा से जल्द कोई शिपमेंट नहीं आना है ऐसी सूरत में उड़द और तुअर के भाव में आने वाले दिनों में सकारात्मक रुख रहने की पूरी संभावना है|

इन दलहनों में गिरावट पर खरीदी की सलाह देता आया है और अभी भी हमारी राय में आने वाले समय में कमोबेश सभी दलहनों में रुख अच्छा ही रहेगा क्योंकि देश में उत्पादन कमजोर है और आयात भी सीमित रहेगा|

AGRI WORLD 8652516385/9930364115

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...