Tuesday, April 2, 2019

*दलहन में कैसी रहेगी चाल? पढ़े एग्री वर्ल्ड की यह रिपोर्ट*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - तुअर और उड़द ने जो पिछले कुछ दिनों में तेजी दर्ज की थी उसमे आज कुछ गिरावर दर्ज की गई। ऊँचे भाव पर लेवाली अटकने के कारण भाव में आज गिरावट देखी जा रही है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
🌱*तुअर*🌱
तुअर लेमन के भाव जो 23 मार्च को 4600 रुपये थे वह 450 रुपये बढ़कर 1 अप्रैल को 5050 रुपये बोला गया। यह तेजी मात्र 7 कारोबारी दिनों में देखे को मिली। तेजी का मुख्य कारण आवक में कमजोरी और दालों में ताजा पूछपरख और सरकार द्वारा आयात प्रतिबन्ध जारी रखना रहा।

एग्री वर्ल्ड ने आज (APRIL 2) सुबह की रिपोर्ट में अपने पाठको को आगाह कर मुनाफा लेने की बात कही थी।

अभी तुअर में कुछ और गिरावट से इंकार नहीं किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार तुअर का भविष्य तेजी का जरूर है, पर यह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
🌱*उड़द*🌱
उड़द के भाव पिछले कुछ सप्ताह काफी पिटे थे, पर पिछला सप्ताह इसमें राहत लेकर आता दिखा। 1 अप्रैल को बर्मा उड़द (FAQ) का भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल रहा और 8 कारोबारी दिनों में इसने 450 रुपये की तेजी दर्ज कर कारोबारियों की बड़ी राहत दी।

उड़द की फसल इस वर्ष भारत में काफी कमजोर है और घरेलु मांग और भाव काफी कुछ नाफेड के स्टॉक और बर्मा से आयात पर निर्भर रहेगा। हालांकि आयात, नाफेड का स्टॉक और उत्पादन मिला दे तो यह घरेलु खपत के बस आसपास ही रहेगा।

यदि दालों में ग्राहकी अच्छी बनी तो उड़द में अच्छी तेजी की गुंजाइश बन सकती है क्योंकि सप्लाई-डिमांड इस वर्ष टाइट रहने का अनुमान है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
🌱*चना*🌱
जहाँ अन्य दलहनों ने तेजी की तरफ दौड़े तो दलहन का राजा कहा जाने वाला चना भी कैसे पीछे रहता और इसने भी लगभग 350 रुपये की उछाल एक सप्ताह के भीतर लगाईं। हालांकि अधिकतर तेजी 3-4 दिनों में आई और इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा मटर का वर्ष भर की आयात सीमा 1.5 लाख टन करना रहा।

चना की खपत इस वर्ष बेहतरीन रहने की संभावना और कमजोर उत्पादन आशंका के कारण जैसे जैसे समय बढ़ेगा इसकी भाव सकारात्मक चाल देख सकते हैं, हालांकि नाफेड के पास पड़ा भारी स्टॉक भूलना चाहिए क्योंकि जब वह बिकवाली के लिए निकलेगी तो एक बार भाव पर जरूर दबाव जरूर देखने को मिल सकता है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
🌱*मसूर*🌱
मसूर के भाव में बड़ा उथल पुथल नहीं रहा, हालांकि रुख कुछ ऊपरी की तरफ जरूर रहा पर अभी इसकी चाल बनने तो कुछ समय लग सकता है। मसूर का पुराना स्टॉक कमजोर रहने की बात सामने आ रही है और उत्पादन भी कमोबेश कुछ कम रहने की आशंका जोकि आगे चलकर मसूर को अच्छा सहारा दे सकता है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
🌱*मटर*🌱
सरकार द्वारा आयात प्रतिबन्ध सीमा लगाने का सबसे अधिक फायदा मटर को मिला और आगे भी मिलने की पूरी पूरी संभावना है क्योंकि सरकार ने मटर का वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सीमा मात्र 1.5 लाख टन तय किया है।

चूँकि घरेलु उत्पादन मांग की पूर्ति के लिए नाकाफी रहता है और उसपर वर्तमान मटर की आयात सीमा  मटर के वरदान है। हालांकि एक बात है मटर की खपत मांग जोकि बेसन में बड़े पैमाने पर थी वह अब तेजी से घाट रही है क्योंकि चना उसकी तुलना में काफी सस्ता है, पर इन सबसे बावजूद भविष्य में मटर उतार चढ़ाव के साथ ऊपर ही बने रहने की संभावना अधिक है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...