Saturday, March 30, 2019

*एग्री वर्ल्ड नोटिफिकेशन स्पेशल*

*एग्री वर्ल्ड नोटिफिकेशन स्पेशल*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - आज साकार ने दलहन आयात सीमा नए वित्त वर्ष (APR-MAR) 2019-20 के लिए जारी किया।

सरकार नें नोटिफिकेशन के तहत 1.5 लाख टन मटर, 2 लाख टन तुवर, 1.5 लाख टन उड़द और 1.5 लाख टन मुंग आयात कोटा निर्धारित किया।

नए नोटिफिकेशन के अनुसार मात्र मटर में बदलाव किया क्योंकि पहले मटर की आयात सीमा 1 लाख टन थी। मटर की आयात सीमा वर्ष के लिए 1.5 लाख टन करने के बाद अब चना की खपत में अधिक इजाफा जो सकता है, जिसका चना के भाव पर सकारत्मक रुख रहने की संभावना है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
*चना के भाव में अब अच्छी तेजी का मन*
देश में इस वर्ष घरेलु चना उत्पादन कमजोर है और अब मटर के आयात पर सालाना सीमा 1.5 लाख टन रहने से बेसन के लिए चना की खपत मांग बढ़ेगी जिसके कारण चना के भाव में अब अच्छी तेजी आगे चलकर देखने को मिल सकती है। मटर के भाव में भी अच्छा ख़ासा उछाल देखने को मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया से चना आयात का पड़ता नहीं है इसलिए भी चना में चाल अच्छी बन सकती है। चना की तेजी में एक ही रोड़ा है वह है नाफेड के पास भारी भरकम स्टॉक। नाफेड फिलहाल चना की बिकवाली रोक राखी है, पर जब वह बिकवाली पर आएगी तो भाव पर विपरीत  असर पड़ सकता है।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*
*तुअर, उड़द और मुंग आयात सीमा में बदलाव नहीं*
तुअर आयात सीमा 2019-20 के लिए 2 लाख पर स्थिर, जबकि उड़द और मुंग प्रत्येक के सीमा में भी कोई बदलाव न करते हुए प्रत्येक पर 1.5 लाख टन करने का निर्णय सरकार ने लिया है।

तुअर, उड़द के भाव घरेलु मांग और उत्पादन पर ही निर्भर रहेगा और कमजोर उत्पादन होने के कारण इनका भविष्य उज्वल रहने की संभावना है।

नोट: एग्री वर्ल्ड ने पहले ही अपने पाठको को दलहन आयात सीमा में बदलाव नहीं की सम्भवना की जानकारी दे दी थी, जोकि सच साबित हुई।

*AGRI WORLD MUMBAI: 8652516385/9930364115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...