Monday, March 18, 2019

*नाफेड ने राजस्थान को छोड़कर बंद किया चना की बिकवाली*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज नाफेड ने राजस्थान को छोड़कर किसी अन्य राज्यों में बिकवाली के लिए टेंडर आमंत्रित नहीं किया।

सूत्र ने बताया की नाफेड ने आज राजस्थान में कुल 6,126 टन चना की 4,050 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर ऊपर के भाव में बिकवाली की है।

एग्री वर्ल्ड को प्राप्त जानकारी के अनुसार नाफेड फिलहाल जल्द से जल्द चना की खरीदी शुरू करने के लिए अन्य राज्यों (मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र) में बिकवाली बंद कर रहा है।

राजस्थान में कब तक टेंडर की बिकवाली नाफेड जारी करेगा इस बारें में अभी विस्तृत जानकारी हमें प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि खरीदी शुरू होने के कुछ दिनों पहले राजस्थान में चना की बिकवाली नाफेड बंद कर सकता है।

जानकारों के अनुसार नाफेड दुवारा चना की बिकवाली बंद करने से भाव में गिरावट कुछ हद तक रुक सकती है, हालांकि मटर के भाव में जारी गिरावट, चना दाल और बेसन में सुस्त मांग चिंता की वजह बनी हुई है। 

विशेषज्ञों की माने तो देश में इस वर्ष चना का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में काफी कमजोर है, पर बाजार पर नकारात्मक कारकों का प्रभाव अधिक होने से चना के भाव में बड़ा सुधार नहीं हो पा रहा है।

*NAFED CHANA BALANCE STOCK UPTO MAR 15*
ANDHRA PRADESH: NIL

TELANGANA: 4351.70 MT

KARNATAKA: 24380.76 MT

MAHARASHTRA: 127576.83 MT

GUJARAT: 19596.13 MT

UTTAR PRADESH: 14062.24 MT

MADHYA PRADESH: 1284701.52 MT

RAJASTHAN: 315012.77 MT
============
TOTAL BALANCE STOCK: 1789681.95 MT

HELPLINE: 8652516385/9930364115

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...