Sunday, February 17, 2019

*पंजाब और हरियाणा में लगातार तीसरे हफ्ते होगी बारिश; फसलें हो सकती है चौपट*

*पंजाब और हरियाणा में लगातार तीसरे हफ्ते होगी बारिश; फसलें हो सकती है चौपट*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड) -* उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक कई जगहों पर बारिश का एक नया दौर जल्द ही शुरू होगा।

पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की वर्षा देखने को मिलेगी।अनुमान है कि 20 फरवरी से दोनों राज्यों में अधिकांश जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी।

*FOR PULSES WHATSAPP TRIAL: 8652516385*
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की यह गतिविधियां ज्यादातर उत्तरी जिलों में होंगी। दक्षिणी भागों में अपेक्षाकृत कम वर्षा के आसार हैं। बारिश 21 फरवरी को चरम पर होगी।बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

*स्काइमेट के अनुसार पंजाब के निम्नलिखित ज़िले प्रभावित हो सकती हैं*:
अमृतसर, बरनाला, भठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मनसा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन।

*हरियाणा के प्रभावित होने वाले ज़िले*
अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर।

*21 फरवरी को ओले फसलों को कर सकते हैं चौपट*
पंजाब और हरियाणा के जिलों में 18 फरवरी की शाम से बारिश का सिलसिला शुरू होगा जो 22 फरवरी, 2019 तक जारी रहेगा। गतिविधियां 20 और 21 फरवरी को सबसे अधिक होंगी। अनुमान है कि 21 फरवरी को कई जगहों पर फिर से ओलावृष्टि हो होगी जिससे फसलों को काफी नुकसान की आशंका है।
*श्रोत: स्काईमेट*
*FOR PULSES WHATSAPP TRIAL: 8652516385*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...