Sunday, February 17, 2019

*देश में इस बार 27 लाख हेक्टेयर कम हुई खेती; ऊपर से पड़ रही मौसम की मार*

*देश में इस बार 27 लाख हेक्टेयर कम हुई खेती; ऊपर से पड़ रही मौसम की मार*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड) -* इस साल गेहूं-सरसों, चना, मटर, उड़द और मूंग जैसी तमाम अनाजों की कीमतें बढ़ने की संभावना है। तिलहन की भी कीमत ऊपर रहने से आपकी रसोई का बजट बढ़ सकता है। कीमतों में बढ़ोत्तरी के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

पहला कारण यह कि वर्तमान फसल वर्ष में पिछले साल के मुकाबले 27 लाख हेक्‍टेयर कम खेती हुई है। दूसरी वजह मौसम को माना जा रहा है। इस साल देश के उत्‍तरी राज्‍यों में रूक-रूक कर बेमौसम बारिश हो रही है। यही नहीं बारिश के साथ चलने वाली तेज़ हवाओं और कुछ स्थानों पर होने वाली ओलावृष्टि ने भी देश की कृषि को काफी नुकसान पहुंचाया है।

*FOR PULSES WHATSAPP TRIAL: 8652516385*
देश का उपभोक्ता वर्ष 2014 में महँगी दालों से परेशान हो चुका है। हालांकि उसके बाद सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों से कीमतें काफी नियंत्रण में हैं। लेकिन इस बार चिंता फिर से बढ़ रही है क्योंकि देश में दलहन फसलों की बुआई 6 फीसदी कम हुई है। उपर से मौसम की मार, कीमतों का पेंडुलम हिला सकता है।

इन सबके बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के अधिकांश कृषि राज्यों में रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम में इस बदलाव का फसलों पर बड़ा असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी 18 से 22 फरवरी के बीच देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है जिससे कृषि पर संकट और बढ़ सकता है।
SOURCE: SKYMETWEATHER.COM

*FOR PULSES WHATSAPP TRIAL: 8652516385*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...