Sunday, January 27, 2019

*देश में कैसा रहेगा 28 जनवरी को मौसम? पढ़े रिपोर्ट - स्काईमेट*

*देश में कैसा रहेगा 28 जनवरी को मौसम? पढ़े रिपोर्ट - स्काईमेट*

मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - तेलंगाना और छतीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई। इसले अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और असम में भी हल्की बारिश दर्ज की गयी।

*AGRI WORLD (MUMBAI)-8652516385*
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में तापमानों में कमी दर्ज की गयी।

*AGRI WORLD (MUMBAI)-8652516385*
*आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान*
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और दक्षिणी अंडमान व निकोबार द्वीप समुह में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है, जबकि शेष पूर्वोत्तर राज्यों, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश उम्मीद हे।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं।

*CALL FOR PULSES WHATSAPP PULSES SERVICE*
AMIT SHUKLA
8652516385
NARENDRA SINGH
9930314115

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...