Wednesday, April 3, 2019

इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का अनुमान - स्काईमेट

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार, मॉनसून 2019 के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इसमें 5% की अधिकता या कमी हो सकती है। स्काइमेट द्वारा आज जारी किए गए दीर्घावधि मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर की चार माह की मॉनसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर के मुक़ाबले 93% वर्षा का अनुमान है।

स्काइमेट के मुताबिक जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर में कुल मॉनसूनी बारिश की संभावना इस प्रकार है:

• 0% संभावना अत्यधिक बारिश की है (LPA के मुक़ाबले 110% से अधिक वर्षा को अत्यधिक माना जाता है)
• 0% संभावना अधिक बारिश की है (LPA के मुक़ाबले 105% से 110% वर्षा को अधिक माना जाता है)
• 30% संभावना सामान्य बारिश की है (LPA के मुक़ाबले 96% से 104% वर्षा को सामान्य माना जाता है)
• 55% संभावना सामान्य से कम वर्षा की है (LPA के मुक़ाबले 90% से 95% वर्षा सामान्य से कम होती है)
• 15% संभावना सूखे की है (मॉनसून सीसन में 90% से कम बारिश होने पर सूखा माना जाता है)

जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर में बारिश की संभावना का विवरण इस प्रकार है:
जून- दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 77% बारिश हो सकती है (जून में औसतन 164 मिमी वर्षा होती है)

• 15% संभावना सामान्य बारिश की है।
• 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
• 75% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

जुलाई– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 91% बारिश हो सकती है (जुलाई में औसतन 289 मिमी वर्षा होती है)

• 35% संभावना सामान्य बारिश की है।
• 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
• 55% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

अगस्त– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 102% बारिश हो सकती है (अगस्त में औसतन 261 मिमी वर्षा होती है)

• 55% संभावना सामान्य बारिश की है
• 15% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
• 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

सितम्बर– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 99% बारिश हो सकती है (सितम्बर में औसतन 173 मिमी वर्षा होती है)

• 55% संभावना सामान्य बारिश की है
• 15% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
• 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

*FOR PULSES WHATSAPP SERVICE CALL: 8652516385/9930364115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...