Wednesday, April 10, 2019

*तुअर के भाव में आज सुधार*

*AGRI WORLD MUMBAI*
*तुअर के भाव में आज सुधार*
*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - तुअर के भाव हाल की गिरावट के बाद आज सँभालते नजर आये। वर्तमान भाव पर तुअर में स्टॉकिट्स और मिलों की अच्छी मांग बनी हुई जिससे भाव में आज कुछ गर्माहट देखने को मिली।

मुंबई में लेमन तुअर के भाव निचे से 50 रुपये सुधरकर अब 4800-4825 रुपये प्रति क्विंटल बोले जा रहे थे। लातूर और अकोला में भाव स्थिर थे, पर आज पूछपरख अच्छी बताई जा रही है।  कानपुर में भी आज तुअर के भाव में मजबूती देखी जा रही है।

*AGRI WORLD: 8652516385/9930364115*
जबकि तुअर दाल उत्पाद का बड़ा केंद्र कटनी में आज विदर्भ और कर्नाटक की तुअर के भाव में 50 रुपये की बढ़त दर्ज की गई, जोकि एक अच्छा संकेत हैं। कटनी तुअर दाल उत्पादन में देश में अग्रणी केंद्रों में आता हैं।

कटनी में भाव बढ़ने से यह समझ में आता हैं की मिले तुअर में खरीदी कर रही है जोकि संकेत देता हैं की दालों में कुछ अच्छी मांग निकली है।

*AGRI WORLD: 8652516385/9930364115*
हाल के कुछ दो तीन महीनों के दौरान बिच बिच में तुअर के भाव में अच्छी बनी पर वह टिक नहीं पाई क्योंकि दालों में ऊँचे में लेवाल हैट रहे थे।

तुअर में अभी कुछ उठा पटक जारी रहने से इंकार नहीं किया जा सकता पर जून तक हमारा अनुमान है की भाव अच्छे हो सकते हैं, हालांकि बाजार की नजर अब भारतीय मौजम विभाग के 2019 के लिए प्रथम मानसून भविष्यवाणी पर है जोकि इसी सप्ताह संभावित हैं।

*AGRI WORLD: 8652516385/9930364115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...