Monday, March 25, 2019

*एग्री वर्ल्ड: एल नीनो विशेष*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - विभिन्न वैश्विक मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी पर अगर गौर किया जाए तो लगभग सभी (ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका-भारत- स्काईमेट) ने एल नीनो की संभावना अधिक होने की आशंका जताई है।

एग्री वर्ल्ड बाजार में होने वाले उतार चाढाव के कारणों का बारीकी से विश्लेषण कर आप तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए सदा तत्पर रहता है।

*अमेरिकी मौसम विभाग*
अमेरिकी मौसम विभाग ने बताया की इस वर्ष एल नीनो पड़ने की संभावना 60% है। यदि ऐसा होता है तो भारत में मानसून पर इसका गहरा प्रभाव पद सकता है।

*भारत -स्काईमेट*
दुनिया भर के तमाम मॉडल संकेत कर रहे हैं कि अल-नीनो की संभाव्यता मार्च से मई के बीच में 80% रहेगी। उसके बाद अल-नीनो कमजोर होना शुरू करेगा, लेकिन यह स्थिति जून और जुलाई में आएगी, जो प्रमुख मॉनसून महीने हैं। यानि शुरुआती दो मॉनसून महीनों पर अल-नीनो के प्रभाव की व्यापक संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जून-जुलाई के बाद कमज़ोर होने के बावजूद इसकी प्रबलता 60% बनी रहेगी। यही नहीं इस पूरे साल अल-नीनो का अस्तित्व बना रहेगा और 50% से नीचे नहीं जाएगा।

*ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग*
ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग ने भी इस वर्ष एल नीनो के 70% संभावना होने की संभावना जताई है और यह जून के बाद लागु होने की संभावना है।

*जापान मौसम विभाग*
जून-अगस्त के दौरान इस वर्ष सामान्य से अधिक सूखा पड़ने की संभावना जापान के मौसम विभाग ने अपने सीजनल आउटलुक में जताई है। 

*एल नीनो क्या है?*
अल नीनो की घोषणा तब की जाती है जब ओषनिक नीनो इंडेक्स (ओ एन आई) लगातार क्रमागत 3 महीनों में 0.5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे ऊपर बना रहे। अब तक बीते चार चरणों में ओ एन आई इस स्तर से ऊपर बना रहा। इस बात की पूरी संभावना है कि पांचवें चरण में भी ओएनआई 0.5 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। इसके साथ ही अल-नीनो की अस्तित्व में आने की संभावना कई गुना बढ़ गई है।

*PULSES WHATSAPP SERVICE CALL: 8652516385/9930364115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...