Thursday, February 14, 2019

मुंबई और चेन्नई में आयातित उड़द में मजबूती

मुंबई और चेन्नई में आयातित उड़द में मजबूती

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - उड़द के भाव चेन्नई और मुंबई में आज बढे। हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर पूछपरख से उड़द के भाव हाल की गिरावट के बाद आज सँभालते नजर आ रहे है।

उड़द के भाव 4 फरवरी को मुंबई में 4650 था पर बिकवाली दबाव के बाद 300 घटकर यह बुधवार को 4350 हो गया था पर आज 50 रुपये उछलकर 4400 रुपये में कारोबार मुंबई में होने की रिपोर्ट है।

यही हाल आज चेन्नई में देखने को मिला जहा उड़द (FAQ) और (SQ) के भाव आज 100 रुपये की तेजी के साथ 4250 और 5250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मद्रास हाई कोर्ट द्वारा पहले कई लोगो को आयात प्रतिबन्ध पर स्टे देने के बाद बाजार में दबाव बना था पर अब चूँकि कस्टम प्रतिबंधित दलहनों की क्लीयरिंग से मना कर दिया है तो घरेलु बाजार में कमजोर उत्पादन होने और आयात रुकने से सहारा मिल रहा है।

यदि दालों की मांग में बढ़ोत्तरी होती है और आयात प्रतिबन्ध सही ढंग से लागू हुआ तो भविष्य में उड़द में सकारात्मक चाल देखने को मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...