Friday, February 8, 2019

देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल? पढ़े रिपोर्ट

देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल? पढ़े रिपोर्ट

*मुंबई *एग्री वर्ल्ड* - पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखी गयी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली व केरल में एक-दो जगह बारिश हुई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश व बादल गरजने की गतिविधियां दर्ज की गयी।

पंजाब, हरयाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस से बढ़ें हैं।

*आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान*
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश व बर्फबारी दर्ज की गयी।

पंजाब, हरयाणा और उत्तर प्रदेश के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगह पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरयाणा और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान गिर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...