*मुंबई में उड़द और तुअर के भाव आज स्थिर*
*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर बिकवाली दबाव घटने के बाद आज मुंबई में तुअर और उड़द के भाव में स्थिरता देखी जा रही है।
जानकारों की माने तो कस्टम विभाग द्वारा चेन्नई और कोलकाता पोर्ट पर दलहन की क्लीयरिंग नहीं करने के बाद से तुअर और उड़द में अब गिरावट के लिए जगह अधिक नहीं है।
उनके अनुसार हालाँकि दालों में मांग सुस्त रहने से अभी तेजी भी नहीं जंच रही है। पैसे की तंगी के कारण दालों में उठाव कमजोर दिख रहा है।
जैसे जैसे दालों में उठाव बनेगा तुअर और उड़द के भाव को सहारा मिलेगा। हालाँकि काफी कुछ सरकार के आयात पॉलिसी और मद्रास हाई कोर्ट के दलहन आयात प्रतिबन्ध पर निर्भर रहेगा।
इसबीच आयातित चना और मसूर में गिरावट देखी जा रही। चना में बिकवाली अभी कुछ और बढ़ सकती है पर मसूर का उत्पादन कमजोर रहने की संभावना से निचले स्तरों पर सपोर्ट मिलने की आशा है।
*हेल्पलाइन: 8652516385/9930364115*
No comments:
Post a Comment