Thursday, February 28, 2019

*तुअर में गिरावट का दौर जारी*

*तुअर में गिरावट का दौर जारी*

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - तुअर दाल में ग्राहकी के अभाव के कारण तुअर के भाव में आज अधिकतर बाजारों में गिरावट का दौर देखा जा रहा है।

मुंबई में वाशी स्थित दलहन बाजार के एक तुअर दाल के कारोबारी ने बताया की तुअर दाल में मांग फरवरी माह में बेहद सुस्त रही। खरीददारी अभी कमजोर है और लाइनों से तुअर दाल की आवक काफी घट गई है।

जब मांग ही नहीं होगा तो अधिक स्टॉक मंगा का फायदा नहीं इसलिए हम अभी जरुरत अनुसार ही तुअर दाल की खरीदी कर रहे हैं।

AGRI WORLD: 8652516385/9930364115
इसी प्रकार कर्नाटक के बीदर के तुअर दाल के एक कारोबारी ने बताया तुअर दाल में बिकवाली इस समय ५०% से अधिक घट चुकी है।

तुअर के भाव अब बॉटम के आसपास है, पर दालों में ग्राहकी अगर ऐसी ही सुस्त रही तो 100-150 रुपये और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता।

मंडियों में तुअर का आवक दिन प्रतिदिन घटने के बावजूद भाव में गिरावट से स्टॉकिस्ट परेशान है।

*AGRI WORLD: 8652516385/9930364115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...