Tuesday, February 12, 2019

चना के भाव में अभी कमजोर रहने की संभावना अधिक

चना के भाव में अभी कमजोर रहने की संभावना अधिक

मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* - एग्री वर्ल्ड समय समय पर चना के भाव में गिरावट की संभावना जताई थी जोकि बाजार में अब दिख रही है। देश के मुख्य बाजारों में पिछले दो दिनों में बिकवाली का दबाव देखा रहा है।

नाफेड द्वारा जारी बिकवाली और भरी भरकम स्टॉक के कारण हाजिर बाजार में लेवल कमजोर है। चना दाल में उठाव तो पिछले १-२ सप्ताह से बेहद कमजोर रहा है, जिसकी वजह से मिलर्स की मांग जरुरत अनुसार ही है।

जानकारों की माने तो अभी चना के भाव में और गिरावट हो सकती है। उनका कहना है की मौसम चना की फसल के लिए अनुकूल है और राजस्थान-मध्य प्रदेश में चने की फसल की स्थिति अच्छी दिख रही है, हालांकि महाराष्ट्र के साथ साथ दक्षिण बाजार में मांग कमजोर है पर इसका भाव पर अभी जल्द असर नहीं दिखेगा।

दालों में मांग यदि अच्छा होता तो मिलर्स नाफेड का चना ऊँचे भाव में भी बड़ी मात्रा में उठाते जो हाल फिलहाल में नहीं देखा गया। मिलर्स नाफेड के बल्क और रिटेल टेंडर से अपने मांग की पूर्ति कर रहे हैं और अभी नया चना जो बाजार में आ रहा है उसमे रूचि नहीं ले रहे हैं क्योंकि नाफेड के चना का भाव कम है।

वायदा में गिरावट से भी चना के भाव में कमजोर देखी जा रही है। मार्च चना वायदा का सपोर्ट 4190 पर है और वह टूटने पर कुछ और गिरावट होने की संभावना टेक्निकल एनालिस्ट बता रहे हैं।

हेल्पलाइन: 8652516385/9930364115

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...