*देश में तुअर की आवक में 19% की गिरावट - एगमार्कनेट*
*मुंबई (एग्री वर्ल्ड) -* एगमार्कनेट की वेबसाइट से प्राप्त राज्यवार तुअर की आवक के आकंड़ों के अनुसार देश में जनवरी माह से अब तक आवक में पिछले वर्ष के मुकाबले 19% की गिरावट दर्ज गई।
देश तुअर उत्पादन में महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश अग्रणी है। इसके साथ अपनी खपत की पूर्ति के लिए भारत बर्मा के साथ-साथ अफ्रीकी देशों से भी आयात करता हैं।
*AGRI WORLD (MUMBAI)*
मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में आवक में 15% की कमी देखी जा रही है, जबकि कर्नाटक में यह गिरावट बढ़कर ३५% है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तुअर की आवक में 27% और 31% घटोत्तरी रही।
आवक में गिरावट का मुख्य कारण देश में इस खरीफ सीजन में उत्पादन में भरी गिरावट होना है। मुख्य उत्पादक राज्यों में 2018 में मॉनसून की बेरुखी और रकबे में गिरावट के कारण उत्पादन कमजोर रहा।
*FOR PULSES TRIAL CALL: 8652516385/9930364115*
No comments:
Post a Comment