*मसूर आज मुंबई में लुढ़का; लंबी अवधि के लिए आकर्षक*
*एग्री वर्ल्ड (मुंबई) स्पेशल*
👉*एग्री वर्ल्ड (मुंबई)* - आज मुंबई दलहन बाजार में आयातित मसूर के भाव में गिरावट देखी जा रही है। अन्य दलहनों में गिरावट और ऊपर के भाव में मांग सुस्त होने से आज मसूर में नरमी बनी।
👉मुंबई में कनाडा मसूर जहाज (नया) का भाव आज 4300 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार करता देखा गया।
👉देश में इस वर्ष मसूर की बोआई पिछले वर्ष के 17.17 लाख हेक्टेयर के मुकाबले घटकर 16.84 लाख हेक्टेयर में हुई है।
*AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385/9930364115*
👉मसूर के रकबे में कमी और कुछ क्षेत्रों में ठण्ड अधिक पड़ने से यील्ड पर असर आने की संभावना है जिसके कारण इस वर्ष मसूर का उप्तादन गत वर्ष के मुकाबले कुछ कम रहने का अनुमान है।
👉देश में मसूर का उत्पादन 10-12 लाख टन, जबकि खपत 15-17 लाख टन के आसपास होता है और अब जबकि विदेशों से आयात पड़ता नहीं लग रहा है मसूर का भविष्य लम्बी अवधि में सकारात्मक जान पड़ता है।
*AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385/9930364115*
👉भारत ने 2017 में कुल 11.23 लाख टन मसूर का आयात किया था, जिसमे से 70% यानी की 7.91 लाख टन मसूर कनाडा से आया था। जबकि जनवरी-नवंबर 2018 के दौरान भारत ने मसूर का आयात मात्र 2 लाख टन के आसपास रहा और इसमें कुल 1.36 लाख टन मसूर कनाडा से आया।
👉मसूर का आयात सुस्त रहने और देश में उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले घटने की संभावना से मसूर के भाव लंबी अवधि के लिए आकर्षक रह सकता है।
*AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385/9930364115*
No comments:
Post a Comment