Tuesday, January 29, 2019

मुंबई में चना, काबुली चना मजबूत

*AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385*
मुंबई में चना, काबुली चना मजबूत

*मुंबई (एग्री वर्ल्ड)* -निचले स्तरों पर ताजा पूछपरख और वायदा में मजबूती के कारण मुंबई दलहन बाजार में आयाति चना के साथ काबुली चना के भाव में मजबूती दर्ज की गई।

चना के भाव के मुकाबले मटर के सस्ता होने के कारण बेसन बनाने मीलों की मांग चना में देखी जा रही है जिसकी वजह से भी भाव में तेजी का रुख बना।

मुंबई के दालों के कारोबारी ने बताया की हालांकि कच्चे माल के भाव में बढ़त देखी जा रही है पर चना दाल और बेसन में खपत क्षेत्रों से मांग अभी भी सुस्त बनी हुई है। 

*AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385*
कारोबारियों के अनुसार चना में अभी बड़ी तेजी की संभावना कम ही है क्योंकि देश में चना का स्टॉक भरपूर है और नाफेड भी लगातार बिकवाली कर रहा है। इसके साथ साथ नए चने की आवक आने वाले समय में बढ़ने से भाव पर दबाव बनने की संभावना अधिक है।

इस वर्ष काबुली चना की बोआई कमजोर रहने और विदेशों से अब सिमित मात्रा में काबुली चना की आवक से मुंबई में आयातित काबुली चना के भाव में बढ़त देखी जा रही है।

*CALL FOR PULSES WHATSAPP SERVICE*
*AMIT SHUKLA*
*8652516385*
*NARENDRA SINGH*
*9930314115*

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...