Wednesday, January 30, 2019

देश के अधिकांश बाजारों में तुअर मजबूत

देश के अधिकांश बाजारों में तुअर मजबूत
AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - देश में मुख्य मंडियों में आज तुअर के भाव में मजबूती दर्ज की। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में तुअर में स्टॉकिस्ट सक्रिय है। मुख्य सीजन के समय तुअर के भाव में बढ़त और दालों में जरूरतानुसार मांग के कारण मिलर्स की खरीदी सिमित है। 

तुअर के भाव महाराष्ट्र की अकोला, उडगीर, सोलापुर के साथ मध्य प्रदेश की कटनी में मजबूत रहा। इसके साथ साथ गुजरात के दाहोद में मांग अच्छी बनी हुई है। दिल्ली और मुंबई में तुअर लेमन के भाव में बढ़त दर्ज की गई। वहीँ कर्नाटना में भी आवक कमजोर रहने से लेवाल की पकड़ अच्छी है। 

AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385
जानकारों के अनुसार तुअर का भविष्य इस वर्ष उज्वल है, हालाँकि ऊँचे भाव पर यदि दालों में मांग अटकती है तो कुछ हल्का करेक्शन जरुरत बन सकता है, पर वहां ताजा खरीदी देखने को मिल सकती है।

नई तुअर की आवक प्रायः सभी राज्यों में शुरू हो चुका है पर कमजोर उत्पादन के कारण आवक की गति पिछले वर्ष से कम है।

विशेषज्ञों के अनुसार तुअर की आवक इस सीजन अधिक से अधिक मार्च के प्रथम पखवाड़े से अधिक नहीं चलेगी और तब तुअर की चाल अच्छी बन सकती है।

AGRI WORLD (MUMBAI) - 8652516385
हालांकि नाफेड के पास पड़ा तुअर का स्टॉक 5.75 लाख टन के आसपास पर भी बाजार की नजर है। विशेषज्ञ बताता है यदि नाफेड इस तुअर को कल्याण योजनाओ में बेचता है तो ठीक है, पर नीलामी करती है तो निश्चित ही तुअर के भाव पर दबाव बन सकता है।

तुअर में इस सीजन सप्लाई-डिमांड में कुछ कमी रहने की संभावना अधिक लग रही है यानी की डिमांड सप्लाई से अधिक लग रही है जोकि तुअर के भविष्य को सकारात्मक रुख देने के लिए काफी है।

CALL AGRI WORLD (MUMBAI) NOW TO SUBSCRIBE WHATSAPP
AMIT SHUKLA 8652516385
NARENDRA SINGH: 9930364115

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...