Monday, January 21, 2019

*तुअर में स्टॉकिस्ट-मिलर्स की मांग घटी*

*एग्री वर्ल्ड (मुंबई)*
मुंबई - हाल की जोरदार तेजी के बाद स्टॉकिस्ट और मिलर्स की मांग ऊपर में घटने की कारण आज अकोला मंडी के अलावा महाराष्ट्र के अन्य मुख्या बाज़ारों में तुअर के सुस्ती देखी जा रही है|

नया तुअर अकोला मंडी में जो 5600-5650 के भाव में शनिवार को बोला जा रहा था अब उसमे 5400-5450 रुपये प्रति क्विंटल में भी लेवाल कमजोर है| इस माह ही तुअर के भाव लगभग 18-20% तक बढे| इतनी तेजी के बाद कुछ गिरावट की आशंका बन भी रही थी|

गिरावट का मुख्य कारण तुअर दाल की पूछपरख में कमी के साथ-साथ ऊँचा भाव बताया जा रहा है| साथ साथ आने वाले दिनों में तुअर की आवक बढ़ने की संभावना से भी दबाव कुछ बनता दिख रहा है|

जानकारों की माने तो तुअर के भाव में कुछ और नरमी से इंकार नहीं किया जा सकता, हालांकि देश और बर्मा में कमजोर उत्पादन के कारण तुअर में भाव लम्बी अवधि में सकारात्मक रहने की संभावना अधिक है|

देश में तुअर का उत्पादन इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम होने का अनुमान है और सप्लाई-डिमांड की बात करें उसमे कुछ अंतर जरूर रहेगा|

नाफेड के पास भी अभी 5.5 लाख टन से अधिक का पिछले स्टॉक होने का अनुमान है|

*CALL AGRI WORLD (MUMBAI) NOW TO SUBSCRIBE WHATSAPP AT JUST Rs 1500/YEAR*
AMIT SHUKLA
8652516385
NARENDRA SINGH
9930364115

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...