Sunday, January 20, 2019

सम्पूर्ण भारत का 21 जनवरी 2019 का मौसम पूर्वानुमान

*एग्री वर्ल्ड (मुंबई)*
मुंबई - पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई।

जम्मू कश्मीर में हल्की वर्षा देखी गई। केरल और मेघालय के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

बाकी भारत में शुष्क मौसम बना रहा।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, तटीय ओड़ीशा, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों पर मध्यम कोहरा छाया रहा।

उत्तर-पश्चिमी मैदानी भाग साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के तापमान बढ़े।

*आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान*
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना हैं।

*पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना हैं।*

*बाकी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र, इनके साथ ही दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश शुरू हो जाएगी।*

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की से मध्यम वर्षा शुरू रहेगी।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राज्य, तटीय ओड़ीशा, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राज्य साथ ही उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में रात्रि के तापमान बढ़ेंगे।

श्रोत: स्काइमेट

No comments:

Post a Comment

मुंबई में कनाडा मटर LIFETIME हाई पर; भविष्य उज्वल रहने की संभावना बरकरार

मुंबई (एग्री वर्ल्ड) - मुंबई में कनाडा मटर के भाव आज नया LIFTIME हाई बनाया। मुंबई में मटर 125 रुपये तक रहा तेज, जबकि कानपूर में 150-1...